Loading Portal...

LIVE UPDATE
बिहार पॉलिटेक्निक 2026 चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कृपया अंतिम तिथि से पहले अपने चॉइस लॉक करें। | प्रथम सीट आवंटन (First Seat Allotment) का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा।
🏠 Home 💻 Computer Science ⚡ Electrical Engineering 🏗️ Civil Engineering ⚙️ Mechanical Engineering 📚 Study Materials 📝 Notes & PYQ 🎯 Polytechnic Preparation
Choice Filling Running

बिहार पॉलिटेक्निक (DCECE PE) 2026

Complete Counselling Guide, Rank Predictor, Government College List और Cutoff Analysis का एकमात्र विश्वसनीय पोर्टल।

Current Status Dashboard

Application Form

Completed

Admit Card

Released

Entrance Exam

Conducted

Result & Rank Card

Published

Counselling Process

Running (Choice Filling)

Seat Allotment

Pending

Admission Process

Pending

Official Timeline 2026

19 March 2026

Application Started

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हुई।

27 April 2026

Last Date of Application

फॉर्म भरने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि।

14 May 2026

Admit Card Released

BCECEB द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए गए।

23 May 2026

Examination Conducted

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन।

11 June 2026

Result & Rank Card

परीक्षा परिणाम और छात्रों का रैंक कार्ड जारी हुआ।

23 June 2026 - CURRENT

Counselling Registration

चॉइस फिलिंग और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है।

Future Event

Seat Allotment (Round 1)

प्रथम चरण का सीट आवंटन परिणाम।

Counselling Process Steps

1

Registration

अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर रजिस्ट्रेशन करें और पासवर्ड बनाएं।

2

Choice Filling

अपने पसंदीदा कॉलेज और ब्रांच का चयन करें। ज्यादा से ज्यादा चॉइस भरें।

3

Choice Locking

चॉइस भरने के बाद उसे लॉक करना अनिवार्य है। OTP के माध्यम से लॉक करें।

4

Seat Allotment

आपके रैंक और चॉइस के आधार पर कॉलेज और ब्रांच का आवंटन किया जाएगा।

5

Document Verification

आवंटित कॉलेज के रिपोर्टिंग सेंटर पर जाकर अपने ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स वेरीफाई कराएं।

6

Admission

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फीस जमा कर अपना एडमिशन कंफर्म करें।

Required Documents

वेरिफिकेशन के समय इन सभी डाक्यूमेंट्स की ओरिजिनल और 3-3 फोटोकॉपी साथ रखें।

DCECE 2026 Rank Card
DCECE Admit Card
10th Marksheet
10th Admit Card / Passing Certificate
Aadhaar Card
Residence Certificate (निवास प्रमाण पत्र)
Caste Certificate (जाति प्रमाण पत्र - if applicable)
Income Certificate (आय प्रमाण पत्र)
Character Certificate (चरित्र प्रमाण पत्र)
Transfer/School Leaving Certificate (TC/SLC)
6 Passport Size Photos (Same as Admit Card)
Medical Fitness Certificate

Govt. Polytechnic Colleges

Engineering Branches

Civil Engineering (CE)

Scope: रेलवे, PWD, नगर निगम और प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनियों में भारी मांग।

Eligibility: 10th Pass

Electrical Engineering (EE)

Scope: बिजली विभाग, पावर ग्रिड, रेलवे (Loco Pilot) और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर।

Eligibility: 10th Pass

Mechanical Engineering (ME)

Scope: ऑटोमोबाइल, रेलवे, स्टील प्लांट और प्रोडक्शन इंडस्ट्री।

Eligibility: 10th Pass

Computer Science (CSE)

Scope: IT कंपनियां, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब डिजाइनिंग और सरकारी IT विभाग।

Eligibility: 10th Pass

Electronics Engg. (ECE)

Scope: टेलीकॉम कंपनियां, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, BSNL और रेलवे सिग्नलिंग।

Eligibility: 10th Pass

Previous Year Cutoff Analysis

General (UR) Category Closing Rank Trend

Top 5 Colleges Cutoff (Approximate UR Rank)

College Name Civil (CE) Electrical (EE) Mechanical (ME) Computer (CS)
NGP Patna-13 600 800 1200 1500
GWP Patna-14 1200 1500 2000 2200
GP Muzaffarpur 1800 2200 3000 3500
GP Gaya 2000 2500 3500 4000
GP Bhagalpur 2500 3000 4000 4500

Smart College Predictor

अपना UR (Unreserved) Rank दर्ज करें और जानें कि आपको गवर्नमेंट कॉलेज मिलने के कितने चांस हैं।

* यह प्रेडिक्शन पिछले वर्षों के डाटा पर आधारित है। वास्तविक आवंटन भिन्न हो सकता है।

Seat Matrix 2026 (Expected)

Category Reservation % Approximate Seats
UR (Unreserved)40%~6,400
EBC (Extremely Backward)25%~4,000
BC (Backward Class)18%~2,880
SC (Scheduled Caste)20%~3,200
EWS (Economically Weaker)10%~1,600
RCG (Reserved Category Girls)3%~480
ST (Scheduled Tribe)2%~320
Total Seats in Govt Colleges 100% ~16,000+

0

Government Colleges

0

+

Total Govt. Seats

0

Engineering Branches

0

Session Year

Counselling Tips & Mistakes to Avoid

Pro Tips

  • चॉइस फिलिंग में Maximum Colleges और Branches भरें।
  • टॉप कॉलेजों को ऊपर (Top Priority) पर रखें, भले ही रैंक कम हो।
  • डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें, विशेषकर जाति और आय प्रमाण पत्र।
  • हमेशा आधिकारिक वेबसाइट (bceceboard.bihar.gov.in) ही चेक करें।

Common Mistakes

  • केवल 2-4 कॉलेज भरकर छोड़ देना।
  • चॉइस भरने के बाद उसे Lock करना भूल जाना।
  • पासवर्ड किसी अजनबी या साइबर कैफे वाले के साथ शेयर करना।
  • सीट अलॉटमेंट के बाद ऑटो-अपग्रेडेशन (Yes/No) गलत चुनना।

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 कब शुरू हुई?

काउंसलिंग की प्रक्रिया (रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग) 23 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।
2. काउंसलिंग के लिए कौन सी वेबसाइट है?

सभी प्रक्रियाएं बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर होती हैं।
3. सीट अलॉटमेंट कैसे होता है?

सीट अलॉटमेंट आपके DCECE PE रैंक, आपके द्वारा भरी गई चॉइस (प्राथमिकता) और आपकी कैटेगरी में उपलब्ध सीटों के आधार पर कंप्यूटर द्वारा स्वचालित रूप से किया जाता है।
4. अपग्रेडेशन (Auto-Upgradation) क्या होता है?

यदि आपको फर्स्ट राउंड में कोई कॉलेज मिलता है लेकिन आप उससे संतुष्ट नहीं हैं और ऊपर के चॉइस वाले कॉलेज चाहते हैं, तो आप 'Yes' फॉर ऑटो-अपग्रेडेशन चुन सकते हैं। आपको फर्स्ट राउंड वाले कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा।
5. फ्रीज (Freeze/No Upgradation) क्या है?

यदि आपको आवंटित कॉलेज और ब्रांच पसंद है और आप आगे के राउंड में भाग नहीं लेना चाहते हैं, तो 'No' चुनकर अपनी सीट फ्रीज करें और एडमिशन लें।
6. चॉइस लॉकिंग भूल गए तो क्या होगा?

यदि आप अंतिम तिथि तक चॉइस लॉक करना भूल जाते हैं, तो सिस्टम द्वारा अंतिम भरी गई चॉइस को अपने आप लॉक (Auto-lock) कर दिया जाता है। लेकिन खुद से लॉक करना सुरक्षित रहता है।
7. एडमिशन के समय कितनी फीस लगती है?

सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के समय लगभग 1000 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक (कॉलेज के अनुसार थोड़ा भिन्न) लगते हैं।
8. मेडिकल सर्टिफिकेट कहाँ से बनेगा?

मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट किसी भी रजिस्टर्ड एमबीबीएस (MBBS) डॉक्टर या सरकारी अस्पताल से बनवाया जा सकता है।
9. क्या काउंसलिंग की कोई फीस है?

नहीं, चॉइस फिलिंग और रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से मुफ्त होता है। इसके लिए बोर्ड कोई शुल्क नहीं लेता है।
10. अगर फर्स्ट राउंड में सीट नहीं मिली तो क्या करें?

आपको घबराने की जरूरत नहीं है, बस सेकंड राउंड के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का इंतजार करें। आपको कुछ नहीं करना है।
11. क्या मैं बाद में चॉइस बदल सकता हूँ?

एक बार चॉइस लॉक होने और अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद आप अपनी चॉइस बदल या एडिट नहीं कर सकते।
12. टीसी (TC) या माइग्रेशन नहीं है, क्या एडमिशन होगा?

हां, एडमिशन हो जाएगा। कॉलेज आपको TC जमा करने के लिए 10 से 15 दिन का समय देता है। इसके लिए एक अंडरटेकिंग फॉर्म भरना होता है।
13. ईडब्ल्यूएस (EWS) आरक्षण का लाभ कैसे मिलेगा?

जिन छात्रों ने फॉर्म भरते समय EWS सेलेक्ट किया था, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय CO/SDO/DM स्तर से बना EWS सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य है, अन्यथा उनका EWS रैंक रद्द हो जाएगा।
14. एंटी-रैगिंग एफिडेविट क्या है और कैसे बनेगा?

यह एक शपथ पत्र है कि आप रैगिंग नहीं करेंगे। यह एडमिशन के बाद कोर्ट (वकील) के माध्यम से या ऑनलाइन (antiragging.in) बनता है।
15. रिपोर्टिंग सेंटर क्या होता है?

सीट अलॉटमेंट लेटर पर एक नोडल सेंटर (अक्सर कोई सरकारी पॉलिटेक्निक या इंजीनियरिंग कॉलेज) का नाम होता है, जहाँ जाकर आपको अपने डॉक्यूमेंट्स वेरीफाई कराने होते हैं।
16. क्या गैप सर्टिफिकेट जरूरी है?

यदि आपके 10वीं/12वीं पास करने और पॉलिटेक्निक एडमिशन के बीच सालों का गैप है, तो कुछ कॉलेज गैप सर्टिफिकेट (Court Affidavit) मांग सकते हैं।
17. क्या हॉस्टल सुविधा सभी कॉलेजों में उपलब्ध है?

बिहार के लगभग सभी सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में लड़कों और लड़कियों के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है। (कुछ नए कॉलेजों में निर्माणाधीन हो सकता है)।
18. लड़कियों के लिए कोई विशेष आरक्षण है?

हां, लड़कियों के लिए RCG (Reserved Category Girls) के तहत 3% का अलग से आरक्षण होता है। इसके अलावा पटना में दो महिला पॉलिटेक्निक (GWP) भी हैं।
19. मॉप-अप (Mop-up) राउंड क्या होता है?

फर्स्ट और सेकंड राउंड की काउंसलिंग के बाद जो सीटें खाली बच जाती हैं, उन्हें भरने के लिए ऑफलाइन मॉप-अप राउंड पटना (BCECE बोर्ड ऑफिस) में आयोजित किया जाता है।
20. पॉलिटेक्निक के बाद क्या करियर स्कोप है?

पॉलिटेक्निक के बाद आप जूनियर इंजीनियर (JE) के रूप में रेलवे (RRB JE/ALP), SSC JE, बिजली विभाग में सरकारी नौकरी पा सकते हैं, या बी.टेक (B.Tech LE) में सीधे सेकंड ईयर में एडमिशन ले सकते हैं।